देहरादून, अप्रैल 24 -- हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बोरवेल के गड्ढे में गिरने से 55 वर्षीय मनोहर गंभीर संकट में फंस गया। मनोहर बोरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बोरवेल में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं और प्रशासन की टीमों की मदद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- हादसा साइड स्टोरी के साथ फिलहाल मनोहर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन द्वारा हर संभव संसाधन मौके पर लगाए गए हैं ताकि जल्द से जल्द उसे बाहर निकाला जा सके। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.