हरिद्वार में फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा, चालक पर केस
देहरादून, जुलाई 7 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के प्रेमनगर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कार चालक टक्कर मारने के बाद घायल युवक को करीब 40 से 50 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक के गले की चेन, नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी गायब हो गए। घायल की मां ने कनखल थाने में तहरीर देकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक रमा विहार कॉलोनी, जमालपुर कलां, कनखल निवासी रीता पत्नी रमाकांत ने शिकायत कर बताया कि 30 को उनका पुत्र हिमांशु अपनी स्कूटी से घर से दुकान जा रहा था। आरोप है कि प्रेमनगर फ्लाईओवर पर पीछे से आई मारुति कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हिमांशु करीब 40 से 50 मीटर तक वाहन के साथ घिसटता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.