हरिद्वार, जनवरी 28 -- शासन के निर्देशों पर डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई तैनाती दी है। जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार जनपद में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर तैनात आकाश जोशी (पीसीएस) को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार, प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख के पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर तैनात दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.