हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, दोनों बेटियों के साथ फूट-फूट कर रोईं पत्नी अपर्णा
हरिद्वार, मई 16 -- Prateek Yadav Ash Immersion: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया। प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को उनकी पत्नी अपर्णा यादव, पुत्रियां प्रथमा और पद्मजा, अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट तथा भाई अमन सिंह बिष्ट अस्थि कलश लेकर जॉलीग्रांट पहुंचे, जहां से परिवार हरिद्वार पहुंचा। प्रतीक का परिवार एयरपोर्ट से सीधे हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पहुंचा। यहां तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन और पिंडदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। इसके बाद परिवारजनों ने मां गंगा में अस्थियां प्रवाहित कर दिवंगत आत्मा की शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.