हरिद्वार में पॉड टैक्सी के नए रूट को मिली मंजूरी, विरोध के बाद बदला एलाइनमेंट, कहां से कहां तक बनेगा ट्रैक
हरिद्वार, नवम्बर 28 -- धर्मनगरी हरिद्वार में जाम से निजात दिलाने और श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (पॉड टैक्सी) के खाके को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में आवास विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। प्रस्तावित योजना के तहत कुल 21.08 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा, जिसमें तीन मुख्य कॉरिडोर और 21 स्टेशन शामिल होंगे। पहला कॉरिडोर सीतापुर से भारत माता मंदिर तक 15.58 किमी का होगा, जिसमें 15 स्टेशन बनेंगे। दूसरा कॉरिडोर सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर तक 3.10 किमी का हो गए, जिसमें चार स्टेशन होंगे और तीसरा कॉरिडोर गणेशपुरम से डीएवी स्कूल तक 2.40 किमी को होगा, जिसमें दो स्टेशन होंगे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.