बिजनौर, जून 28 -- टिहरी में कुछ दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में जान गंवाने वाले केतन लाल के परिजनों से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की में सांसद चंद्रशेखर रावण के कपड़े फट गए। टिहरी रवाना होने से रोकने पर दोनों नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। रविवार को दोनों नेताओं के टिहरी जाने की सूचना से हरिद्वार का पुलिस-प्रशासन अलर्ट था। सुबह से शंकराचार्य चौक पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए थे। जैसे ही सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार का काफिला शंकराचार्य चौक पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। दोनों नेता गाड़ियों से उतरकर समर्थकों के साथ पैदल आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें चौक ...