हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- हरिद्वार में खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द के संदेश के साथ 14वीं प्रादेशिक जनपदीय एवं वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मेजबान हरिद्वार पुलिस ने चमोली की टीम को सात विकेट से हराया। चार दिनी इस प्रतियोगिता की मेजबानी हरिद्वार पुलिस कर रही है, जो भल्ला क्रिकेट ग्राउंड में 19 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। मंगलवार को पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि आईजी-एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती ने शुभारंभ किया। आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान सभी टीमों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। खेल से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता: कुकरेती मेजबान हरिद्वार टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.