देहरादून, जुलाई 9 -- हरिद्वार। हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या की थी और शव को हरिद्वार में फेंककर फरार हो गए थे। देर रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जीशान नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि फरार हुए आरोपी की पहचान शाहनवाज निवासी नहटौर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में मिली महिला की हुई थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में खुलासाहत्या की पहचान पुलिस के अनुसार हरिद्वार क...