देहरादून, मई 21 -- हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने जनपद में स्थानांतरित होकर आए पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जारी आदेश के अनुसार सुमित पांडे को क्षेत्राधिकारी भगवानपुर/तकनीकी बनाया गया है। उनके अधीन थाना भगवानपुर, थाना बुग्गावाला और थाना कलियर रहेंगे। वहीं ओशिन जोशी को क्षेत्राधिकारी रुड़की और महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली रुड़की और गंगनहर थाना शामिल किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...