हरिद्वार में पानी के लिए किसानों ने किया जल संस्थान में प्रदर्शन
देहरादून, जून 16 -- हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का चार दिवसीय किसान कुंभ शुरू हो गया। हजारों की संख्या में किसान कार्यक्रम में पहुंच रहे। किसानों को पानी के टैंकर नहीं मिलने पर किसानों ने पंतद्वीप स्थित जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि जब एक महीना पहले डीएम, एसडीएम और जल संस्थान सभी को कार्यक्रम की सूचना दी गई तो फिर पानी का प्रबंध अभीतक क्यों नहीं किया गया। लाखों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं उन्हें पानी के लिए तरसाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.