हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गुरुवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से शुरू हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को मई की तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार तक 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना तापमान गुरुवार को घटकर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश के चलते पूरे शहर में ठंडक महसूस की गई और दोपहर तक धूप भी नहीं निकली। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सुबह से बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पांच डिग्री लुढ़का तापमान आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया। मई के महीने में अचानक बढ़ी ठंडक ने लोगों को मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.