हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। भेल सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में 9 और 10 मई को हरिद्वार का पहला फूड, आर्ट एवं शॉपिंग फेस्टिवल 'स्वाद ए महोत्सव' आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव में शहरवासियों को फूड, कला, संगीत और शॉपिंग का अनोखा अनुभव मिलेगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में महोत्सव के क्रिएटिव डायरेक्टर आकाश ऋतुराज भारतीया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स, कलाकारों और युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में 65 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें फूड और शॉपिंग प्रमुख आकर्षण रहेंगे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 9 व 10 मई को होगा स्वाद ए महोत्सव उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड, क्ष...