हरिद्वार में पंचायती निर्मल अखाड़ा ने गुरु गोबिंद सिंह का स्मृति दिवस मनाया
देहरादून, अक्टूबर 1 -- हरिद्वार। पंचायती निर्मल अखाड़ा ने गुरु गोबिंद सिंह की पुण्यस्मृति वार्षिक श्रद्धा दिवस के रूप में मनाया। बिलकेश्वर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्मल अखाड़ा का श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री, आचार्य महामंडलेश्वर साक्षी महाराज ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का पूरा परिवार देश और कौम के लिए बलिदान हुए। संचालन कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मुखिया महंत भगत राम, स्वामी भगवत स्वरूप, महंत अंग्रेज सिंह, संत सुखदेव सिंह नामधारी, महंत रंजय सिंह, महंत प्यारा सिंह, स्वामी शंकर करौली, महंत खेमसिंह, महंत निर्भय सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.