देहरादून, जून 26 -- हरिद्वार। सरकारी नौकरी और पेट्रोल पंप आवंटित कराने का झांसा देकर एक युवक से 3.14 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान कनखल के जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन निवासी शंकर अरोड़ा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह धनपुरा स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी पहचान ज्वालापुर के सुभाषनगर निवासी सरदार देशप्रीत सिंह से हुई, जो बीपीसीएल में फ्लीट कार्ड बनाने का कार्य करता था। एक दिन देशप्रीत सिंह ने दावा किया कि उसकी पहुंच बड़े अधिकारियों और नेताओं तक है। वह पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, एम्स अस्पताल और नगर निगम सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी लगवा सकता ह...