हरिद्वार में नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, मई 19 -- हरिद्वार। नीट परीक्षा का पेपर आउट होने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित रामदेव की पुलिया के निकट प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने में विफल रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.