देहरादून, अप्रैल 24 -- हरिद्वार। शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को शुक्रवार से भवन गणना के लिए लगाया जा रहा है। उक्त गणना के लिए प्रगणकों को अपने शिक्षा कार्यक्षेत्र से बहुत दूर भेजने का विरोध शिक्षक कर रहे हैं। शिक्षकों ने तहसील और नगर निगम में अधिकारियों का घेराव कर अपना विरोध जताया। नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर का घेराव करते हुए शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके साथ धोखा कर रहा है। गणना कार्य शिक्षक के सेवित क्षेत्र में होना चाहिए था। जिससे शिक्षक अपना विद्यालय का कार्य समाप्त कर गणना कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शिक्षकों ने बाल गणना का कार्य किया है। उस दौरान आसपास का क्षेत्र आवंटित किया गया था। ऐसे ही इस बार भी करना चाहिए था लेकिन नहीं किया गया।राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष...