हरिद्वार में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज
देहरादून, अगस्त 26 -- हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में 11 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और गलत नीयत से पीछा करने का आरोप लगाने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि 13 अगस्त को आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्रवधू पर भी लाठी से हमला किया गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल महिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद देहरादून के दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में महिला ने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जगजीतपुर निवासी एक महिला ने शिकायत कर बताया कि बेटी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक नाबालिग भी इसी स्कूल में पढ़ता था और वर्ष 2024 से 2025 के बीच कई बार उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.