देहरादून, अप्रैल 2 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ के आरोपी को चंद घंटों में ही पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है। कोतवाली ज्वालापुर में एक व्यक्ति ने नामजद तहरीर देकर शिकायत की थी कि मूलचंद उर्फ भूला नाम का व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शास्त्री नगर, ज्वालापुर से आरोपी मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह निवासी रविदास मंदिर मोहल्ला, कड़च्छ, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.