देहरादून, अप्रैल 24 -- हरिद्वार। कृष्णा नगर स्थित छोटी नहर का पानी भारी मात्रा में ओवर फ्लो होने से कॉलोनी की गलियों और घरों में घुस गया। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार देर रात अचानक नहर का पानी अधिक आ गया जो कि घाट से बाहर निकल आया और कॉलोनी में एक अलग ही नहर बहने लगी। जब लोगों के घर में पानी घुसा तो कॉलोनीवासी घबरा गए और बाहर गली में आ गए। पानी बहुत अधिक मात्रा में था। लोगों ने बताया कि उनके कमरे में पानी आने से कमरे में बिछाया मैट और अन्य सामान गीला हो गया। बाथरूम, गैलरी में भी पानी भर गया जिसके कारण गैलरी में रखा सामान भी भीग गया। संजीव शर्मा ने बताया कि पहली बार इतना पानी आया। पहले भी ओवर फ्लो से पानी बाहर आता था लेकिन जितना पानी इस बार कॉलोनी में भरा पहले कभी नहीं भरा। विनय शर्मा ने बताया कि वह नहर से लगभ...