हरिद्वार में नव निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाला गिरफ्तार
देहरादून, जून 5 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में एक नव निर्माणाधीन मकान से चोरी की गई सबमर्सिबल मोटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मकान स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे चोरी की मोटर सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक धीरन दास की कुटिया, कृष्णानगर, कनखल निवासी कृष्णानंद बिजल्वाण पुत्र स्वर्गीय गुरु प्रसाद बिजल्वाण ने शिकायत देकर बताया कि जियापोता क्षेत्र में उनके नव निर्माणाधीन मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि दो जून की देर रात एक व्यक्ति मकान से सबमर्सिबल मोटर चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.