देहरादून, मार्च 21 -- हरिद्वार। ईद उल फितर की नमाज सुभाषनगर स्थित ईदगाह में पढ़ी गई। हजारों की संख्या में रोजेदारों को मौलाना वाहिद साहब ने नमाज अदा करवाई। उन्होंने सुख शांति, भाईचारा, अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह कमेटी ज्वालापुर के अध्यक्ष जमशेद खान, सचिव बाबर खान, कोषाध्यक्ष हाजी मुकर्रम, उपाध्यक्ष सज्जाद गौड, मकबूल कुरेशी, अहसान अंसारी, मशकूर कुरेशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...