हरिद्वार, अप्रैल 12 -- नगर निगम की टीम का अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान छठे दिन भी जारी रहा। रविवार को सीसीआर चौक के आसपास और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने 30 से अधिक ठेलियों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में निगम टीम ने सख्ती बरतते हुए अभियान को सफलतापूर्वक जारी रखा। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण पाए जाने पर तुरंत हटाने और नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.