हरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान
देहरादून, अगस्त 17 -- हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सामाजिक संगठनों ने संजय चोपड़ा के नेतृत्व में नगर आयुक्त नंदन कुमार का सम्मान किया। उन्हें पटका, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की गई। संजय चोपड़ा ने आगामी बोर्ड बैठक में कांवड़ मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर सरकार को भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेले में करोड़ों शिवभक्त पहुंचते हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि मेला अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफल रहा। प्रस्ताव पर मेयर किरण जैसल से वार्ता कर बोर्ड में विचार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.