हरिद्वार में धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर, बिना अनुमति इस्तेमाल पर चेतावनी
हरिद्वार, जुलाई 19 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से 94 लाउडस्पीकर हटा दिए। अधिकारियों के अनुसार, ये लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों, सरकारी आदेशों और ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों के तहत की गई। पुलिस ने जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान शहर के इलाकों से 31 और ग्रामीण क्षेत्रों से 63 लाउडस्पीकर हटाए गए। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी मामलों में निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसी विशेष समुदाय या धार्मिक स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.