हरिद्वार में दो बाघों को बेरहमी से मार सभी पैर काटकर ले गए, अब लापता मां बाघिन की तलाश
हरिद्वार, मई 20 -- हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज के जंगल में शिकारियों ने दो बाघों को मारने के बाद बेरहमी से उनके सभी पैर काट लिए। जंगल में दोनों बाघों के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें दो वर्ष का एक नर और एक मादा बाघ है। प्रारंभिक जांच में बाघों को जहरीला पदार्थ देने आशंका है। मंगलवार को वन प्रभाग ने एक वन गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। वर्ष 2017 में चिड़ियापुर में इसी तरह एक बाघ को जहर देकर मारा गया था। वन विभाग के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या-09 में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बाघ का शव बरामद किया गया। मौके पर एक मृत भैंस भी मिली। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मृत भैंस पर जहरीला पदार्थ डाला था। यह भी पढ़ें- खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उपराष्ट्रपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.