हरिद्वार में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में मंगलवार सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद धूप की तपिश और उमस में कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। साथ ही करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- छाता-रेनकोट निकाल लें बाहर; दिल्ली में आज फिर बारिश और आधी-तूफान के आसार, IMD का येलो अलर्ट सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.