हरिद्वार में दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित
देहरादून, जून 3 -- हरिद्वार। देहरादून से दिल्ली और जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में बुधवार तड़के बहादराबाद क्षेत्र में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें एक महिला ब्राजील की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बहादराबाद क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे और शांतारशाह पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर पहले बस में अचानक आग लग गई।
आग लगने की स्थिति चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.