हरिद्वार, फरवरी 14 -- धर्मनगरी में तेज धूप ने ठंड से राहत दिलानी शुरू कर दी है। दिन में तपिश के कारण सर्दी का अहसास कम हो गया है। सुबह से शाम तक साफ आसमान के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार एक दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी में तापमान के साथ धूप की तीव्रता भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.