हरिद्वार में दहेज के लिए विवाहिता को रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप
देहरादून, सितम्बर 11 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित तौर पर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर और मुंह पर कपड़ा बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। विवाहिता के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग कर उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अत्मलपुर बोंगला निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उसकी छोटी बहन ऋचा की शादी 11 दिसंबर 2014 को सलेमपुर महदूद निवासी शैन्की पुत्र मांगेराम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब 17-18 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास सुनीता, ससुर मांगेराम और देवर मोहित कम दहेज लाने का ताना देते थे और कार की मांग करते थे। वर्ष 2018 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.