हरिद्वार, अप्रैल 11 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बहादराबाद पुलिस थाने के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात अलीपुर गांव से कुछ दूरी पर हुआ हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जलती हुई मोटरसाइकिल के पास पड़े दोनों युवकों के शवों को हटाया। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक फरार हो गया। अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान अलीपुर गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.