हरिद्वार में तेज बहाव में फंसे तीन कांवड़ियों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
देहरादून, अगस्त 9 -- हरिद्वार। गंगनहर के तेज बहाव में तैरने की कोशिश तीन कांवड़ियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। तीन अलग अलग घटनाओं में एसडीआरएफ ने कांवड़ियों का सफल रेस्क्यू किया। दिल्ली के निवासी 23 वर्षीय शुभम, 22 वर्षीय प्रिंस और 20 वर्षीय राजेश गोविंद घाट से गंगनहर में तैरते हुए प्रेमनगर घाट के पास पहुंच गए। जहां तेज बहाव के चलते तीनों किनारे पर नहीं आ सके और गंगनहर में डूबने लगे। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ के जवानों की तत्परता और सूझबूझ से तीनों कांवड़ियों को सुरक्षित गंगनहर से बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर गंगा में डूबे दो कांवड़िये यह भी पढ़ें- एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा हॉर्न, नंबर प्लेट भी गाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.