देहरादून, अप्रैल 28 -- हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात सहदेवपुर की ओर से ड्यूटी पर जा रहे विप्रो कंपनी के कर्मचारियों पर अज्ञात बदमाशों ने गोगामेड़ी अंडरपास के पास अचानक हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों को घेरकर मारपीट की गई। कर्मचारियों से मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किए गए इस हमले में अभिषेक कुमार, सचिन, नीतीश कुमार सहित कई कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...