बागेश्वर, अप्रैल 6 -- जिले के पंत क्वैराली गांव के एक युवक की हरिद्वार में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब चार बजे उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश पाठक के अनुसार, 28 वर्षीय नवीन चंद्र पांडेय पुत्र भुवन चंद्र पाठक अपने भाई राजेश पाठक के साथ कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था, जहां वह यजमानी का कार्य सीख रहा था। शनिवार को वह अचानक लापता हो गया था।बताया गया कि उसका बैग और बिना सिम का मोबाइल भारत माता मंदिर के समीप मिला। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि युवक नहाते समय नदी में डूब गया होगा। घटना के बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह नदी में उसका शव दिखाई दिया, जिसे पुलिस ...