बागपत, मार्च 28 -- अमीनगर सराय से हरिद्वार के मंगलौर जा रहे युवकों की कार ट्रक में जा घुसी। जिससे कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक युवक की कहन की 25 अपै्रल को शादी है जिसके चलते वह अपनी भाभी को लेने दोस्त के साथ मंगलौर जा रहा था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। शुक्रवार की दोपहर परिजन मृतक का शव लेकर कस्बे में पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।बताया गया कि कस्बा अमीनगर सराय निवासी सूरज गुरुवार की शाम अपने दोस्त अतुल के साथ मंगलौर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बताया जाता है...