हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा शुरू होते ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो गया है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में टैक्सी वाहन भी शहर पहुंच रहे हैं, लेकिन इनके अनियंत्रित खड़े होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों ने सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर लिया है। मायापुर स्थित भल्ला कॉलेज मार्ग पर सड़क के दोनों ओर पिछले कई दिनों से टैक्सियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसके चलते इस मार्ग पर पैदल चलने वालों के लिए जगह तक नहीं बची है। मायापुर चौकी के आसपास भी सड़क के एक किनारे वाहनों का जमावड़ा देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चारधाम यात्रा शुरू होते ही टैक्सी वाहनों का जमावड़ा, सड़कों पर बढ़ा अतिक्रमण इसके अलावा नगर निगम से सिंचाई विभाग की ओर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.