देहरादून, सितम्बर 21 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने के आरोपी हिमांशु चोढा पुत्र श्यामलाल चोढा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 11 सितंबर को जेल अधीक्षक के मोबाइल पर अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 21 सितंबर को सूर्यनगर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल में बंद पत्नी से मुलाकात के दौरान हुई पूछताछ से नाराज होकर उसने धमकी दी थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...