हरिद्वार, मार्च 15 -- हरिद्वार में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दो रिश्ते में जीजा और साली हैं। उनके कब्जे से युवती को भी मुक्त कराया गया। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस की जांच के अनुसार जीजा और साली सोशल मीडिया पर लड़कियों को नौकरियों का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलते थे। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी में कुछ महिलाएं और पुरुष सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.