देहरादून, फरवरी 24 -- विजिलेंस ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 कार्यालय के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपनल कर्मचारी है और जीएसटी लागू होने से पहले के एक पुराने वैट मामले को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से घूस वसूल रहा था। हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी कि उनकी हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री नाम से एक फर्म थी। फर्म वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने से पूर्व (वर्ष 2017) के आखिरी तीन महीनों का लगभग 1,76,000 रुपये का वैट टैक्स विभाग से बकाया बताया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इस बकाये को खत्म करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू (डाटा ऑपरेटर) प्रमोद सेमवाल ने उनसे 1.20 लाख रुपये की भारी-भरकम ...