देहरादून, जून 29 -- हरिद्वार। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 का संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई में विद्युत आपूर्ति, अतिक्रमण, सड़क, भूमि पैमाइश समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जनसुनवाई में पहुंचीं 45 शिकायतें, 22 का मौके पर ही निस्तारण उन्होंने कहा कि शासन ...