देहरादून, मार्च 24 -- हरिद्वार। हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में बीती रात फिर से चार जंगली हाथी घुस आए है। हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी खदेड़े। रोजाना हाथी आने से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से स्थाई समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...