हरिद्वार, जून 4 -- हरिद्वार में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में छह जून से स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। संभावित विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता (वितरण) हरिद्वार क्षेत्र शेखर चंद्र ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य मैसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, बिजली खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग और बेहतर विद्युत स...