हरिद्वार में चार माह की बच्ची अपहरण कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
देहरादून, जून 12 -- हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र से अपहृत चार माह की मासूम बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने दस दिन की मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि तीन lakh रुपये के लालच में बच्चा चोरी की साजिश रची गई थी, लेकिन आरोपितों ने गलती से चार माह की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस टीम ने हरिद्वार से लेकर हावड़ा तक सुराग खंगालते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश किया। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 28 मई को रोडीबेलवाला चौकी क्षेत्र से एक परिवार ने अपनी चार माह की बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। परिवार इटावा से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया था और रात में विष्णु घाट के पास पेड़ के नीचे सो गया था। सुबह उठने पर बच्ची गायब मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.