देहरादून, अप्रैल 10 -- हरिद्वार। चार धाम यात्रा से पूर्व प्रशासन ने तैयारियों को लेकर जगह जगह मौक ड्रिल की। गंगा में बाढ़ आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन में भगदड़ मच गई। लोग ट्रेन पकड़ने के लिए भागने लगे। ऐसे में कई घायल हुए जिन्हें अस्पताल और भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में बनाए गए रिलीफ सेंटर ले जाया गया। मौक ड्रिल लक्सर तहसीलदार शुभांगी रिलकोटिया के नेतृत्व में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...