देहरादून, अप्रैल 17 -- हरिद्वार। चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में हरिद्वार में पंजीकरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। ऋषिकुल मैदान क्षेत्र में स्थापित पंजीकरण केंद्र पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.