देहरादून, मार्च 30 -- हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र में रविवार रात को हाईवे पर चार कारों की आपस में टक्कर हुई। पुलिस ने एक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार को सीज किया गया। देर रात सूचना मिली कि चौकी चंडीघाट से पहले हाईवे पर चार कारों की भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मौके पर जांच के दौरान एक बलेनो कार के चालक की हालत संदिग्ध लगी। शक होने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।पुलिस ने आरोपी चालक ललित राठी पुत्र दयानंद राठी निवासी अलीपुर, तहसील सोहना, जनपद गुरुग्राम हरियाणा को मोटर वाहन अधिनि...