हरिद्वार, अप्रैल 17 -- चारधाम यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को शहर का विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। यात्रा के दौरान संभावित भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग और प्रतिबंध की व्यवस्था तय की गई है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर उत्तराखंड पुलिस से सहायता लें।इस प्रकार रहेगा ट्रैफिक प्लान ट्रैफिक प्लान के अनुसार, दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही रोक दिया जाएगा। नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां से धीरे-धीरे वाहनों को छोड़ा जाएगा। सामान्य स्थिति में चमग...