हरिद्वार में घर में घुसकर सास बहू से की मारपीट
देहरादून, अप्रैल 11 -- हरिद्वार। घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रानीपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि छह अप्रैल की रात वह अपनी पुत्रवधू के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान महेंद्र, अजय, नितिन, परवीन, कृष्णा और प्रवींद्र गलत ढंग से उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर दोनों महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। जान बचाने के लिए जब वे घर से बाहर भागने लगीं तो सभी ने उनका पीछा करते हुए उन पर ईंट-पत्थरों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।आरोप यह भी है कि हलमवारों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.