हरिद्वार में घर में घुसकर चोरी, युवती पर हमला कर फरार हुआ चोर
देहरादून, मई 13 -- हरिद्वार। न्यू हरिद्वार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक घर में घुसकर चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। चोर ने पहले घर के तीन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद किए और इसके बाद नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। विरोध करने पर घर के हॉल में सो रही युवती पर भी हमला किया गया। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी समीम पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक न्यू हरिद्वार निवासी राम किशन भारद्वाज के घर में हुई इस घटना के संबंध में पत्नी तनु भारद्वाज ने बताया कि देर रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान एक चोर घर में घुस आया। चोर ने पहले तीन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद उसने घर से तीन मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.