हरिद्वार में घर में घुसकर आरोपी ने गर्भवती महिला समेत चार लोगों से की मारपीट
देहरादून, मई 28 -- हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी कुंडी गांव में शराब के नशे में घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत परिवार के चार लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भवती महिला को गंभीर चोट आने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरानी कुंडी निवासी ईश्वर सिंह पुत्र किरत सिंह ने पथरी थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 मई की रात करीब सवा आठ बजे गांव का मोनू पुत्र विक्रम सिंह शराब के नशे में उनके घर पहुंचा। आरोप है कि मोनू के हाथ में डंडा था और उसने घर पहुंचते ही गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने डंडे से उनकी पत्नी सपना, भतीजी वंशिका और बहन कविता के साथ मारपीट की। भतीजी वंशिका के जांघ और घुटने पर चोट आई, जबकि बहन कविता के सिर, कमर और जांघ पर डंडे व पत्थर से हमला किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.