हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हिटी, संवाददाता। जिले में गेहूं खरीद अभियान की बेहद धीमी रफ्तार ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में अब तक महज 2700 कुंतल गेहूं की खरीद हो सकी है, जबकि सरकार ने 50 हजार कुंतल का लक्ष्य तय किया है। यानी कुल लक्ष्य का केवल 5.4 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। ऐसे में तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है। खरीद की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि औसतन प्रतिदिन सिर्फ 96 कुंतल गेहूं ही खरीदा जा रहा है। कई खरीद केंद्रों पर अब तक व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है, जबकि कुछ केंद्रों पर तो औपचारिक शुरुआत भी नहीं हो पाई है। हालात यह हैं कि सरकारी गोदाम खाली पड़े हैं, जबकि खुले बाजार में व्यापारी सक्रिय होकर किसानों से सीधे गेहूं खरीद रहे हैं। किसानों का कहना ...